Thursday, November 19, 2020

World's largest earthen mosque. दुनिया की सबसे बड़ी मिट्टी की मस्जिद

Eagle Network sbz

By Shahina, Delhi-53

 दुनिया की सबसे बड़ी #मिट्टी_की_मस्जिद

आज हम बात करेंगे मिट्टी से बनी हुई उस शानदार मस्जिद के बारे में जिसके बारे में शायद ही ज़्यादा लोग जानते हों।

ये मस्जिद #जीने  में मौजूद है जो अफ्रीकी देश #माली का एक छोटा सा शहर है।



इस शहर की खास बात यहां की जामा मस्जिद है जो मिट्टी के कच्ची ईंटों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी जामा मस्जिद है।

इस पर लेप भी मिट्टी का किया गया है जो इसकी खूबसूरती में 

चार चांद लगाता है। इस मस्जिद को सूडानी आर्किटेक्चर का सबसे बड़ा फन करार दिया जाता है।

यही वजह है कि यूनेस्को ने 1988 में #जीने को क़दीम शहरों के जुमरे में शामिल कर लिया था।

इतिहास पर नज़र डालें जब यहाँ का बादशाह कुंबुरा इस्लाम से मुतास्सिर(प्रभावित) हुआ तो उसने इस्लाम कबूल कर लिया और मुसलमान हो गया इस मस्जिद की तामीर के लिए उसने अपने महल को गिरा कर उस महल की जगह इस शानदार मस्जिद की तामीर करवाई।और अपना महल दूसरी जगह बनवाया।

ये मस्जिद एक चबूतरे पर तामीर की गई है जिसकी ऊँचाई ज़मीन से 3 मीटर ऊपर है।इस चबूतरे के ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों के 6 दर्जे बनाये गए हैं जिसमे शानदार नक़्क़ाशी की गई है।ये मस्जिद इतनी बुलन्द वा बाला है कि इसको शहर के किसी भी हिस्से से देखा जा सकता है।

 दुनिया की सबसे बड़ी मिट्टी की मस्जिद  इसमें 2,000 से अधिक नमाजी एक साथ नमाज पढ़ सकते है  यह 1327 में बनाया गया था और हर साल मिट्टी की एक परत के साथ कवर किया जाता है ,  संयुक्त राष्ट्र ने इसे विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। 

By Mohammad Murshid

Panjpoora ki Awaz


No comments:

Post a Comment