दवाई की पहचान कैसे करें? Generic Name से असली दवा पहचानने का आसान तरीका।
दवाई जी हां आजकल तो दवाई हर घर में होती है क्योंकि आजकल बीमारियां आम हो चुकी है मैंने देखा आजकल लोगों के घरों में दवाइयां तो बहुत सारी रखी होती है जब घर का कोई व्यक्ति को सर्दी जुखाम बुखार सर दर्द या पेट दर्द यह उल्टियां होती है वह व्यक्ति दवाइयों का डब्बा या अलमारी में रखी कुछ दवाइयां को देखता है कि इन सारी दवाइयां मे से कौन सी दवाई पेट दर्द की है या बुखार की है।
तो सही दवाई का पता नहीं लगा पाता कि यह दवा कौन सी है। कुछ लोग तो अपने परिवार के लोगों से पूछते है कुछ लोग तो दवा के नाम के गूगल से पता करने लगते है। तो चलिए हम आपको कुछ दवाइयां की पहचान हम आपको बताता हूँ।
Note - कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह से ना लें ये पोस्ट सिर्फ दवाइयां की पहचान के उद्देश्य के लिए किया गया है।
किसी भी दवाई की पहचान पहचान उसके जेनेरिक नाम से ही पहचाना जाता है क्योंकि जेनेरिक नाम ही असली नाम होता है न कि उसका ब्रांड नाम जैसे नीचे दिए गए फोटो में देखे
जैसे आप इस फोटो में देख रहे है बड़े मोटे अक्षरों में कल्पनाथ नाम लिखा है और उसके नीचे छोटेअक्षरों मे पैरासिटामोल लिखा हुआ है यही जेनेरिक नाम है और यह नाम लंबे भी हो सकते हैं ज्यादा कर दवाइयां में ब्रांड नाम के ऊपर लिखा होता है।
Paracetamol
जिस दवाई पर paracetamol लिखा होता है वो दवाई यह बुखार कम करती है और हल्के से मध्यम दर्द में काम आती है।
जब किसी व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द या दांत दर्द हो और डॉक्टर ने सलाह दी हो।अगर डॉक्टर ने मना किया हो, एलर्जी हो, या लिवर की गंभीर बीमारी हो तो बिना सलाह के नहीं लेनी चाहिए।
Pantoprazole
ये दावा पेट की एसिडिटी और जलन कम करना। जब खट्टी डकार, सीने में जलन या एसिडिटी की शिकायत हो। याद रहे बिना जरूरत लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए। और आसान याद रखने की जिन दवाओं के अंत में prazole आता है, वे अक्सर पेट की एसिडिटी के लिए होती हैं।
izine
ये नाम की दवाई एलर्जी, छींक, नाक बहना और खुजली में। जब एलर्जी के कारण बार-बार छींक या खुजली हो। और इसे लेने के बाद कुछ लोगों को नींद आ सकती है। एलर्जी की दवा है, सामान्य बुखार की नहीं।
आप लोगों को दवा पहचानने का आसान नियम
1. Brand Name कंपनी का दिया हुआ नाम (जैसे Nise)।
2. Generic Name असली दवा का नाम (जैसे Nimesulide)।
3. Strength कितनी मात्रा है (100 mg, 500 mg आदि)।
4. Dosage Form Tablet, Capsule, Syrup, Injection आदि।
5. Use यह किस बीमारी या लक्षण में काम आती है। Generic नाम से ही इसका सही उपयोग पहचाना जाता है। ([U.S. Food and Drug Administration][1])
याद रखने की ट्रिक
याद रखने का और आसान तरीका यह है जेनेरिक नाम के लास्ट में आने वाला कुछ अक्षर से पहचान सकते हैं जैसे pantoprazole (prazole)।
(prazole) पेट की एसिडिटी (Pantoprazole, Omeprazole)
(cillin) कई एंटीबायोटिक (Amoxicillin)
(mycin) कई एंटीबायोटिक (Azithromycin)
(statin) कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवाएँ
(sartan) हाई ब्लड प्रेशर की दवाएँ

