Corona Virus-Covid -19 क्या है और बचने के उपाय। न्यू अपडेट 10/04/2020
CORONA VIRUS (COVID -19) चीन के वुहान से शुरू होकर पूरी दुनिया भर में फैले इस खतरनाक बीमारी Corona virus को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या लगभग 95,750 से पार हो गईं हैं। और भारत में भी तेजी से फैल रहा है। और इसके मरीज़ लगभग 16,04,000 से पार हो गए है। कोरोना वायरस का मुख्य लक्षण तेज बुखार है. बच्चों और वयस्कों में अगर 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (37.7 डिग्री सेल्सियस) या इससे ऊपर पहुंचता है तभी यह चिंता का विषय है. WHO के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 88 फीसदी को बुखार, 68 फीसदी को खांसी और कफ, 38 फीसदी को थकान, 18 फीसदी को सांस लेने में तकलीफ, 14 फीसदी को शरीर और सिर में दर्द, 11 फीसदी को ठंड लगना और, 4 फीसदी में डायरिया के लक्षण दिखते हैं. नाक बहने को कोरोना वायरस का लक्षण नहीं माना जा रहा है. लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है. लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वाय...