Posts

Showing posts from July, 2026

Doctor Prescription Abbreviations A to Z (Part 2) | B से शुरू होने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म का हिंदी अर्थ

Image
B से शुरू होने वाले डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले महत्वपूर्ण मेडिकल शॉर्ट फॉर्म और उनका आसान हिंदी अर्थ। PART- 2 📘 डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म (A–Z Dictionary)  हेलो प्यारे दोस्तों आपलोग कैसे हो मुझे उम्मीद है कि आप लोग खैरियत से होंगे अब हम बात करेंगे भाग – 2  की जो  (B से शुरू होने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म) महत्वपूर्ण:  यह जानकारी केवल शिक्षा के लिए है। किसी भी दवा का उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करें। 1. BD Full Form: Bis in Die * (Latin)  हिंदी अर्थ :  दिन में दो बार ले  दिन में 2 बार दवा लें।  डॉक्टर क्यों लिखते हैं ? जब किसी दवा का असर लगभग 12 घंटे तक रहता है, तब डॉक्टर BD लिख सकते हैं ताकि दवा सुबह और शाम/रात नियमित अंतराल पर ली जाए।  उदाहरण :- Rx: > Tab Amoxicillin 500 mg **BD × 5 Days** मतलब: 5 दिनों तक सुबह 1 गोली और शाम 1 गोली लें। 2.  BP   Full Form:  Blood Pressure हिंदी अर्थ :- रक्तचाप  सामान्य मान 120/80 mmHg = सामान्य (कई वयस्कों के लिए) 140/90 या उससे अधिक  = उच्च...

Doctor Prescription Abbreviations A to Z (Part 1) | A से शुरू होने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म का हिंदी अर्थ

Image
  A से शुरू होने वाले डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले महत्वपूर्ण मेडिकल शॉर्ट फॉर्म और उनका हिंदी अर्थ।    PART - 1  📘 डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म (A–Z Dictionary)  हेलो  दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आप सब खैरियत से होंगे। अब हम जानेंगे मेडिकल शॉर्ट फॉर्म चलिये शुरू करते है भाग -1 से भाग – 1 (A से शुरू होने वाले मेडिकल शॉर्ट फॉर्म) महत्वपूर्ण सूचना:- यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है। किसी भी दवा का उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।  1. A/C  (  Before Meals ) Full Form:  Ante Cibum हिंदी अर्थ: भोजन करने से पहले डॉक्टर कब लिखते हैं? जब दवा खाली पेट या भोजन से पहले लेना जरूरी हो। उदाहरण: > Tab Pantoprazole 40 mg A/C OD मतलब: पैंटोप्राज़ोल की 1 गोली रोज़ सुबह नाश्ते से पह 2 . A/F ( After Food ) Full Form: After Food हिंदी अर्थ:  भोजन के बाद कब लिखा जाता है ? ऐसी दवाओं के लिए जो खाली पेट लेने से गैस, जलन या पेट में दर्द कर सकती हैं। उदाहरण: > Tab Paracetamol 650 mg A/F मतलब: भोजन के बा...

Identification Of Children's Medicinesl

Image
  हेलो हमारे प्यारे दोस्तों अस्सलामुअलैकुम हमें उम्मीद है कि आप सब अच्छे से और खैरियत से होंगे जैसा पिछले पोस्ट में कि दवे का असली नाम क्या होते है और उसकी पहचान क्या होते हैं और इस नाम की दवा किस बीमारी में इस्तेमाल होती है अब हम 12 ऐसे दवाओं की पहचान करने जा रहे है जो हर बच्चों के लिए जरूरी होता है। जब किसी बच्चे को छोटी सी बीमारी हो जाती है जैसे नाक बहना या खांसी आना तो माता पिता सिरप बच्चे को पिलाते है।   1. Paracetamol ( पैरासिटामोल )    हल्के से मध्यम दर्द के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली दवा है। यह सिरदर्द, शरीर दर्द और टीकाकरण के बाद होने वाले बुखार में भी दी जाती है।  कई ब्रांड अलग-अलग नाम से मिलते हैं, लेकिन Generic Name Paracetamol ही रहता है।  सिरप और ड्रॉप्स दोनों रूप में उपलब्ध होती है। 2. Ondansetron ( इंडेंस्टरोंन )   यह दवा उल्टी की दवा  Ondansetron है इसका  जेनेरिक नाम   Ondansetron है  यह दवा बच्चों में उल्टी और मतली को रोकने के लिए उपयोग की जाती है। और  पेट के संक्रमण या यात्रा के दौरान होने वाली उल्...

How to identify a medicine? दवाई की पहचान कैसे करें?

Image
दवाई की पहचान कैसे करें? Generic Name से असली दवा पहचानने का आसान तरीका। हेलो प्यारे दोस्तों अस्सलाम वालेकुम आप सब कैसे हैं मुझे उम्मीद है कि आप सब खैरियत से होंगे। दवाई जी हां आजकल तो दवाई हर घर में होती है क्योंकि आजकल बीमारियां आम हो चुकी है मैंने देखा आजकल लोगों के घरों में दवाइयां तो बहुत सारी रखी होती है जब घर का कोई व्यक्ति को सर्दी जुखाम बुखार सर दर्द या पेट दर्द यह उल्टियां होती है वह व्यक्ति दवाइयों का डब्बा या अलमारी में रखी कुछ दवाइयां को देखता है कि इन सारी दवाइयां मे से कौन सी दवाई पेट दर्द की है या बुखार की है। तो सही दवाई का पता नहीं लगा पाता कि यह दवा कौन सी है। कुछ लोग तो अपने परिवार के लोगों से पूछते है कुछ लोग तो दवा  के नाम के गूगल से पता करने लगते है। तो चलिए हम आपको कुछ दवाइयां की पहचान हम आपको बताता हूँ। (Note -  कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह से ना लें ये पोस्ट सिर्फ दवाइयां की पहचान के उद्देश्य के लिए किया गया है।) किसी भी  दवाई की पहचान पहचान उसके जेनेरिक नाम से ही पहचाना जाता है क्योंकि जेनेरिक नाम ही असली नाम होता है न कि उसका ब्रांड नाम जैसे...

क्या अगस्त 2026 में Instagram भारत में बंद हो जाएगा? जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Image
  क्या अगस्त 2026 में भारत में Instagram बंद होगा?  क्या अगस्त 2026 में भारत में Instagram बंद होने वाला है? जानिए वायरल खबर की सच्चाई क्या भारत में Instagram बंद होने जा रहा है? क्या भारत सरकार अगस्त 2026 में Instagram को पूरे देश में बंद करने वाली है ?  इन दिनों सोशल मीडिया और WhatsApp पर इस तरह के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। बहुत से लोग इस खबर को देखकर परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है। अगर आपने भी ऐसी कोई पोस्ट, वीडियो या Reel देखी है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगस्त 2026 में भारत में Instagram बंद हो जाएगा**, तो इस खबर को समझना बहुत जरूरी है।  क्या अगस्त में भारत में Instagram बंद हो जाएगा? फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि भारत सरकार अगस्त 2026 में पूरे देश में Instagram को बंद करने जा रही है। इसलिए Instagram बंद होने की वायरल खबर को अभी  सच मानना सही नहीं होगा। भारत में करोड़ों लोग Instagram का इस्तेमाल करते हैं। किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पूरे देश में बंद करना एक बड़ा सरकारी फैसला होगा और ऐसी स्थिति में...

जेद्दा की तैरती हुई मस्जिद: मस्जिद अर-रहमा का खूबसूरत नज़ारा

Image
“जेद्दा की तैरती हुई मस्जिद” Masjid Al-Rahma | Saudi Arabia   जेद्दा की तैरती हुई मस्जिद: मस्जिद अर-रहमा का खूबसूरत नज़ारा। दोस्तों, आज हम बात करेंगे सऊदी अरब के जेद्दा शहर में लाल सागर के किनारे स्थित एक बेहद खूबसूरत और अनोखी मस्जिद के बारे में, जिसे **मस्जिद अर-रहमा (Al-Rahma Mosque)** के नाम से जाना जाता है। इसे **फ्लोटिंग मस्जिद (Floating Mosque)** भी कहा जाता है। इसे **फ़ातिमा अल-ज़हरा मस्जिद** के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले हम दो खूबसूरत मस्जिदों के बारे में पढ़ चुके हैं, जिनके लिंक पोस्ट के आखिर में मौजूद हैं। इनमें **मिट्टी वाली मस्जिद** और **नीली मस्जिद** का जिक्र किया गया है।   समुद्र के किनारे बनी अनोखी मस्जिद मस्जिद अर-रहमा सऊदी अरब के **जेद्दा शहर के अल-शाती इलाके में लाल सागर के तट पर** स्थित है। यह अपनी खूबसूरत वास्तुकला और समुद्र के बेहद करीब होने के कारण जेद्दा की खास पहचान बन चुकी है। इस मस्जिद को  1985 में बनाया गया था**। इसका शुरुआती नाम **मस्जिद अल-सय्यिदा फ़ातिमा** था, जिसे बाद में बदलकर **मस्जिद अर-रहमा** कर दिया गया। मस्जिद लगभग  2,400 व...

A Famous Story By Munshi Premchand

Image
Munshi premchandra ki famous kahani Eid Gah ki Dil chhu Lene wali aur Sikh Dene wali famous kahani   आज की कड़ी में मुंशी प्रेम चंद की कहानी ईदगाह बहुत याद आई  ईदगाह  रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आयी है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभाव है। वृक्षों पर अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक है, आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है। आज का सूर्य देखो, कितना प्यारा, कितना शीतल है, यानी संसार को ईद की बधाई दे रहा है। गॉंव में कितनी हलचल है। ईदगाह जाने की तैयारियाँ हो रही हैं। किसी के कुरते में बटन नहीं है, पड़ोस के घर में सुई-धागा लेने दौड़ा जा रहा है। किसी के जूते कड़े हो गए हैं, उनमें तेल डालने के लिए तेली के घर पर भागा जाता है। जल्दी-जल्दी बैलों को सानी-पानी दे दें। ईदगाह से लौटते-लौटते दोपहर हो जाएगी। तीन कोस का पेदल रास्ता, फिर सैकड़ों आदमियों से मिलना-भेंटना, दोपहर के पहले लोटना असम्भव है। लड़के सबसे ज्यादा प्रसन्न हैं। किसी ने एक रोजा रखा है, वह भी दोपहर तक, किसी ने वह भी नहीं, लेकिन ईदगाह जाने की खुशी उनके हिस्से की चीज है। रोजे बड़े-बूढ़ो के लिए होंगे। इनके लिए तो...

हरी चाय _ हरी चाय पीने से फायदे। हरी चाय तैयार करने के तरीके। ग्रीन टी किसे पीनी चाहिए और किसे नहीं? सही समय, सावधानियां और जरूरी जानकारी / Green Tea. Benefits Of Drinking Green Tea. Methods Of Preparing Green Tea.Who should and shouldn't drink green tea? Right timing, precautions, and important information.

Image
                                         Green Tea ग्रीन टी सभी लोगों के लिए एक जैसी नहीं होती। जानिए किसे इसका सेवन करना चाहिए और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। क्या आप जानते है ग्रीन टी पीने से कितना फायदा होता है ? हरी चाय पीने से हदय रोग और कैंसर जैसे कईं गंभीर रोगों की संभावना कम हो जाती है । शोधों से पता चला है कि हरी चाय में मौजूद पोलिफिनोलस रक्त में ट्राइरिलसराइड के स्तऱ को कम करती है, जिससे हदय स्वस्थ रहता है । इससे कोलेस्ट्रऱल _ भी नियंत्रित रहता है और यह जीवन शक्ति भी बढाती है । हरी चाय फैटौ एसिड से मस्तिष्क और जिगर की भी रक्षा करती है । एक   अन्य अनुसंधान के अनुसार, यह चाय न केवल हमारे शरीर को सूर्य की अल्टावॉयलेट किरणों सै बचाती है, । बल्कि हरी चाय त्वचा कैंसर को भी रोकती है । इससे त्वचा निखरती है । हरी चाय में मौजूद एंटी आक्सीडंटै कैंसर रने बचाता है । जापानी भारी मात्रा में हरी चाय का . उत्पादन तथा सेवन करते हैं । यही कारण है कि जापानिय...