Identification Of Children's Medicinesl
हेलो हमारे प्यारे दोस्तों अस्सलामुअलैकुम हमें उम्मीद है कि आप सब अच्छे से और खैरियत से होंगे जैसा पिछले पोस्ट में कि दवे का असली नाम क्या होते है और उसकी पहचान क्या होते हैं और इस नाम की दवा किस बीमारी में इस्तेमाल होती है अब हम 12 ऐसे दवाओं की पहचान करने जा रहे है जो हर बच्चों के लिए जरूरी होता है। जब किसी बच्चे को छोटी सी बीमारी हो जाती है जैसे नाक बहना या खांसी आना तो माता पिता सिरप बच्चे को पिलाते है।
1. Paracetamol ( पैरासिटामोल )
हल्के से मध्यम दर्द के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली दवा है।यह सिरदर्द, शरीर दर्द और टीकाकरण के बाद होने वाले बुखार में भी दी जाती है। कई ब्रांड अलग-अलग नाम से मिलते हैं, लेकिन Generic Name Paracetamol ही रहता है। सिरप और ड्रॉप्स दोनों रूप में उपलब्ध होती है।
2. Ondansetron ( इंडेंस्टरोंन )
यह दवा उल्टी की दवा Ondansetron है इसका जेनेरिक नाम Ondansetron है यह दवा बच्चों में उल्टी और मतली को रोकने के लिए उपयोग की जाती है। और पेट के संक्रमण या यात्रा के दौरान होने वाली उल्टी में डॉक्टर इसे दे सकते हैं।यह सिरप और टैबलेट दोनों रूप में मिलती है। इस दवा के पैक पर Ondansetron लिखा हो तो पहचान सकते हैं कि यह उल्टी की दवा है।
3. Zinc sulfate ( जिंक सल्फेट )
इस दवा को जब बच्चे को लूज मोशन (दस्त) में Zinc Sulfate देते हैं इसका जेनेरिक नाम Zinc Sulfate दस्त होने पर बच्चों को जिंक की दवा दी जाती है। यह दस्त की अवधि और गंभीरता को कम करने में मदद करती है। आमतौर पर ORS के साथ दी जाती है। औरइसके पैक पर Zinc Sulfate लिखा होता है।
4. Cetirizine ( सीटोरोजिन )
ये दवा नाक बहना और एलर्जी की है इसका जेनेरिक नाम Cetirizine है यह दवा एलर्जी, नाक बहना और छींक आने में उपयोग होती है। बच्चों में सर्दी के दौरान भी डॉक्टर इसे लिख सकते हैं। यह सिरप और ड्रॉप्स के रूप में उपलब्ध है। पैक पर Cetirizine लिखा होने से इसकी पहचान की जा सकती है।,
5. Ambroxol ( एम्ब्रोक्सोल )
यह दवा खांसी की दवा है इसका जेनेरिक नाम Ambro है यह दवा बलगम वाली खांसी में उपयोग की जाती है।यह बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करती है। बच्चों के लिए सिरप के रूप में उपलब्ध होती है। इसके Generic Name को देखकर आसानी से पहचान सकते हैं।
6. Simethicone ( सीमेथिकन )
यह दवा बच्चों के पेट में गैस और दर्द में दिए जाने वाली दवाई है इसका जेनेरिक नाम Simethicone है यह दवा छोटे बच्चों में गैस और पेट फूलने की समस्या में दी जाती है। यह पेट में बनी गैस को कम करने में मदद करती है। नवजात और छोटे बच्चों के लिए ड्रॉप्स के रूप में भी उपलब्ध है। पैक पर Simethicone लिखा होता है।
7. Albendazole ( एल्बेंडाजोल )
ये दवा पेट के कीड़े को नष्ट करने के लिए है इसका जेनेरिक नाम Albendazole है यह दवा पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए उपयोग होती है। बच्चों को डॉक्टर की सलाह अनुसार दी जाती है। यह सिरप और चबाने वाली टैबलेट दोनों रूप में मिलती है। इसको Generic Name Albendazole देखकर पहचान सकते हैं।
8. Clotrimazole ( क्लोत्रीमेजोल )
ये दवा सफेद दाद/फंगल संक्रमण के लिए है इसका Generic Name Clotrimazole यह दवा त्वचा के फंगल संक्रमण में उपयोग होती है। क्रीम या लोशन के रूप में उपलब्ध रहती हैl खुजली और दाद में डॉक्टर इसकी सलाह दे सकते हैं। इसके पैक पर Clotrimazole लिखा रहता है।
9. Amoxicillin ( एमोक्सिसिलिन )
ये एंटीबायोटिक दवा है इसका जेनेरिक नाम Amoxicillin है यह बैक्टीरिया से होने वाले कुछ संक्रमणों के इलाज में उपयोग होती है। गले, कान और छाती के संक्रमण में डॉक्टर लिख सकते हैं। यह सिरप और कैप्सूल दोनों रूप में उपलब्ध है। इसके पैक पर Amoxicillin लिखा होता है।
10. Ferrous Ascorbate ( फर्स एस्कॉरबेट )
ये आयरन की दवा इसका जेनेरिक नाम Ferrous Ascorbate है यह बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) होने पर दी जाती है। यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद करती है। यह आमतौर पर सिरप के रूप में उपलब्ध होती है। इसके पैक पर Ferrous Ascorbate लिखा रहता है।
11. Cholecalciferol ( कोलकॉलसिफरोल )
यह दवा विटामिन D की दवा है इसका जेनेरिक नाम Cholecalciferol है यह विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए उपयोग होती है। हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करती है। ड्रॉप्स और सैशे के रूप में उपलब्ध है। Generic Name Cholecalciferol होता है।
12. ORS
ये ORS डिहाइड्रेशन के लिए होता है इसका जेनेरिक नाम है Oral Rehydration Salts (ORS)
दस्त और उल्टी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह दवा नहीं बल्कि जीवनरक्षक घोल माना जाता है। इसे साफ पानी में घोलकर दिया जाता है। इसके पैक पर ORS या Oral Rehydration Salts लिखा होता है।
चेतावनी : केवल Generic Name देखकर दवा पहचानें, लेकिन बच्चों को दवा देने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह अवश्य लें। इससे दवा की सही मात्रा और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित होता है।
![]() |
| Post By Shahina Shahbaz |



My name is Angela David, and I live in the USA. I read your post and really liked it. I would like you to write a post about children; I know that in India, children are cared for very well. Could you explain the massage techniques used for babies—from birth up to one year of age? In India, babies are given excellent massages.
ReplyDeletePlease Mrs Shahina Shahbaz help
DeleteI will pay $205 for this one-time task; please reply within 3 hours and provide your account details.
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete